उoप्रo भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का उद्देश्य एवं संरचना
भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिकों के जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा भवन एवं सन्निर्माण (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) अधिनियम, 1996 तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर अधिनियम लागू किया गया, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 04 फरवरी, 2009 को उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण (नियोजन तथा सेवाशर्त विनियमन) नियमावली का प्रख्यापन तथा उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड का गठन किया गया।
- अपर मुख्य सचिव / प्रमुख सचिव, (श्रम) उत्तर प्रदेश शासन - पदेन अध्यक्ष
- कल्याण आयुक्त, भारत सरकार - पदेन सदस्य
- श्रम आयुक्त, उत्तर प्रदेश - पदेन सदस्य / मुख्य निरीक्षक
- विशेष सचिव, आवास विभाग - पदेन सदस्य
- विशेष सचिव, वित्त विभाग - पदेन सदस्य
- विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग - पदेन सदस्य
- सेवायोजक प्रतिनिधि - सदस्य (कुल 03, जिसमें 01 महिला का होना अनिवार्य है।)
- कर्मचारी प्रतिनिधि - सदस्य (कुल 03, जिसमें 01 महिला का होना अनिवार्य है।)