Saturday, 24 Jan, 2026

मेनू

पंजीयन निर्देश

  • "नया पंजीयन" लिंक पर क्लिक करें।
  • भवनों के रेखांकन के अनुमोदन के लिये आवश्यक निर्देश को भलीभांति पढ़ के सहमत बॉक्स पर क्लिक कर के सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म की ज़रूरी जानकारी भर के सबमिट बटन पर क्लिक करें तत्पश्चात आपका यूज़र आईडी तथा पासवर्ड दिखाई देगा जिसमे आवेदन सं० आपका यूजर आईडी तथा आपका मोबाइल न० पासवर्ड है।
  • साथ ही तीन बटन होंगे -
    • लॉग इन : दिए गए यूज़र आईडी तथा पासवर्ड से लॉग इन कर के निम्न सुविधाओ का उपयोग कर सकते है :-
      • उपकर का भुगतान
      • उपकर की गणना
      • आवेदन की स्थिति
      • प्रमाण पत्र की प्रति
    • प्रिंट चालान : चालान प्रिंट करने के लिए इसे क्लिक करे।
    • ऑनलाइन पेमेंट : ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए इसे क्लिक करे। यूज़र को U.P. RAJKOSH की वेबसाइट पे अनुप्रेषित कर दिया जायेगा। सहायता के लिए राजकोष उपयोगकर्ता मैनुअल (Rajkosh User Manual) देख सकते है।
      • U.P. RAJKOSH की वेबसाइट पर पंजीकरण के बिना भुगतान (Pay Without Registration) पे क्लिक करे।
      • Payment Mode में e-Payment चुने। Department में "SRV-श्रम तथा रोजगार विभाग, उ0प्र0" चुने। अगर नई एंट्री करनी है तो "023000800100100 - रजिस्ट्रीकरण से प्राप्तियां" में धनराशि दर्ज करे। अगर पुरानी एंट्री एडिट करनी है तो "023000800100300 - रजिस्ट्रीकरण प्रमाण पत्र की प्रतियां या दूसरी प्रतियां निर्गत करने से प्राप्तियां" में धनराशि दर्ज करे।
      • इसके बाद "Total of all Heads" पे क्लिक करे। "Captcha" दर्ज करके "Submit" बटन क्लिक करे।
      • अपना e-Payment कन्फर्म करने क लिए "Proceed with Net-Payment" पर क्लिक करे। यूजर SBI के पेमेंट पेज पे अनुप्रेषित कर दिया जायेगा। यहाँ से यूजर अपना भुगतान करके रसीद सेव कर के प्रिंट कर सकता है।
  • भुगतान सफलतापूर्वक जमा करने के पश्चात, दी गयी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन करके "पंजीयन शुल्क भुगतान" पे क्लिक करे।
  • "Payment Details" पे क्लिक करे और अपने भुगतान की सभी ज़रूरी जानकारी को दर्ज करे, साथ ही अपने चालान/ रसीद/ बैंक स्लिप को अपलोड करके "Submit" पे क्लिक करे।

पंजीयन के लिए आवश्यक संलग्नक

  • वर्क आर्डर प्रतिलिपि
  • नक्शा संलग्नक
Web hosting by Somee.com